x

आज आंध्र प्रदेश के नांदयाल में राष्ट्रपति का दौरा, तेलंगाना के हैदराबाद में भी कार्यक्रम तय

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Knock sense

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को पर्यटन विभाग की प्रसाद परियोजना का उद्घाटन करने के लिए आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान वह जिले के श्रीशैल मंदिर में भी जाएंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद से वह पहली बार आज हैदराबाद जाएंगी। अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान वह रामप्पा और भद्राचलम मंदिरों के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु शहर में स्थानीय रूप से आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी।