x

प्रधानमंत्री ने रद्द किया कल का बंगाल का चुनावी कार्यक्रम, कोरोना वायरस पर उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल के पश्चिम बंगाल के अपनी सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और इसकी जगह वह कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बैठक करेंगे। ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, 'कल मैं कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के लिए उच्च-स्तरीय बैठकें करूंगा। इसी कारण मैं पश्चिम बंगाल नहीं जाऊंगा।' यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने महामारी के कारण अपना चुनावी कार्यक्रम रद्द किया है।