प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे रक्षा अलंकरण समारोह में सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के 84 सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को 52 अति विशिष्ट सेवा पदक सहित विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की तस्वीर के साथ ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
