कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच 8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच सोमवार को देश में रिकॉर्ड एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद केंद्र सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार गंभीर होते हालातों को देखते हुए आगामी 8 अप्रैल को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें महामारी पर नियंत्रण के प्रयास और वैक्सीनेशन अभियान के तेजी पर चर्चा की जाएगी।