x

देश की सुरक्षा तैयारियों पर प्रधानमंत्री मोदी की उच्च-स्तरीय बैठक, यूक्रेन पर भी हुई चर्चा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की सुरक्षा तैयारियों पर उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में यूक्रेन युद्ध और इसके कारण बनी वैश्विक परिस्थितियों पर भी चर्चा की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बैठक में मौजूद रहे। उनके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुख, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और अन्य शीर्ष अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।