'चौकीदार' को चुनावी एजेंडा बनाने के लिए, PM मोदी समेत BJP नेताओं ने बदला अपना ट्वीटर हैंडल नाम
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Aaj tak
रविवार को कांग्रेस को जवाब देने के लिए PM मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया है. वैसे PM मोदी ऐसा करने वाले अकेले नहीं है, बल्कि उनके साथ कई केंद्रीय मंत्री और BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया है. वहीं BJP चौकीदार शब्द को भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है. अब ट्वीटर पर #MainBhiChowkidar और #ChowkidarPhirSe ट्रेंड कर रहा है.
