x

400वें प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में शीश नवाया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: twitter@ANI

आज पीएम मोदी ने सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के समापन कार्यक्रम पर दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में शीश नवाया। पीएम ने सुरक्षा मार्ग और विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बिना गुरुद्वारे का दौरा किया। पीएम मोदी के अचानक गुरुद्वारा पहुंचने के दौरान उनके साथ कोई विशेष सुरक्षा नहीं थी। न ही पीएम मोदी किसी विशेष सुरक्षा मार्ग के गुरुद्वारे में पहुंचे।