तीन दिवसीय प्रवास पर वाराणसी आएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी संग अहमदाबाद में करेंगे रोड शो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ आज शाम तीन दिवसीय प्रवास पर यूपी के वाराणसी आएंगे। इसके बाद अगले दिन गुरुवार को अपने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। इसी दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में वे विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे और काशी विश्वनाथ धाम का भी भ्रमण करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को नदेसर स्थित तारांकित होटल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे।
