प्रधानमंत्री शेख हसीना बोलीं- हिंदू मंदिरों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दुर्गा पूजा स्थलों और हिंदू मंदिरों पर हमले की घटनाओं पर सख्ती दिखाते हुए कहा है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें पकड़कर सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तकनीक की भी मदद ली जाएगी। अपने बयान में उन्होंने भारत को भी नसीहत दी और कहा कि यहां ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए जिससे बांग्लादेश प्रभावित हो। भारत ने हसीना सरकार की तत्काल कार्रवाई का स्वागत किया है।