जॉर्डन में नजरबंदी के बाद पहली बार दिखाई दिए प्रिंस हमजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Yahoo
जॉर्डन के प्रिंस हमजा नजरबंदी के बाद रविवार को पहली बार सबके सामने आए और उन्होंने किंग अब्दुल्ला द्वितीय के साथ एक समारोह में हिस्सा लिया। सरकारी व्यवस्था के बारे में दिए गए उनके सार्वजनिक बयान को सरकार के खिलाफ माना गया था और उसके बाद उन्हें नजरबंद कर दिया गया था। प्रिंस ने जॉर्डन में भ्रष्टाचार बढ़ने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म किए जाने की बात कही थी।
