प्रिंस हैरी और मेगन के बच्चों को मिलेंगी शाही उपाधियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने घोषणा की है कि उनके बच्चों के लिए शाही उपाधियों का इस्तेमाल होगा। उनकी बेटी लिलिबेट को राजकुमारी कहकर पुकारा जाएगा। बकिंघम पैलेस लिलिबेट और आर्ची के टाइटल्स को शाही वेबसाइट पर अपडेट करेगा। फिलहाल लिलिबेट और आर्ची को मिस और मास्टर कहकर पुकारा जाता है। बता दें, हैरी और मेगन के रिश्ते अपने ही शाही परिवार से अच्छे नहीं हैं।
