प्रियंका भी अखिलेश से सहमत, बोलीं- बीजेपी इस मामले में है अन्य पार्टियों से काफी आगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक फिजिकल रैली, सभा, रोड शो आदि पर रोक लगाई है। इसको लेकर अखिलेश यादव ने कहा था कि बीजेपी के लोग डिजिटल प्लेटफार्म पर कब्जा जमाए हुए हैं। अब अखिलेश से सहमत होते हुए प्रियंका गांधी बोलीं, 'बीजेपी की सोशल मीडिया मशीनरी काफी मजबूत है। मैं अखिलेश यादव के बयान से सहमत हूं। बीजेपी को सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार में काफी मदद मिलेगी।'
