प्रियंका हुईं 'ना नायकी' रैली में शामिल, महिलाओं को 2000 रुपए दिए जाएंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nagaland post
बेंगलुरु में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 'ना नायकी' यानी 'मैं नेता हूं' रैली आयोजित की। इसमें पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी शामिल हुईं। इस मौके पर कांग्रेस ने ऐलान किया कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आती है तो परिवार की महिला मुखिया को प्रतिमाह 2,000 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि सीधे महिलाओं के अकाउंट में भेजी जाएगी। इसे गृह लक्ष्मी योजना के तहत लागू किया जाएगा।
