प्रियंका बोलीं- "राहुल सत्य का कवच पहनकर चल रहे, अडाणी-अंबानी मेरे भाई को नहीं खरीद पाए"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: mathrubhumi english
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा यूपी पहुंची। गाजियाबाद में प्रियंका बोलीं "मेरे भाई की छवि खराब करने के लिए सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए। अडाणी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए, देश की मीडिया खरीद ली, लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए।" प्रियंका आगे बोलीं, "किसी ने मुझसे पूछा था कि आपको डर नहीं लगता, इनकी सुरक्षा के लिए। मेरा जवाब है कि उन्होंने सत्य का कवच पहना है। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा।"
