प्रियंका टिबरेवाल ने बीजेपी के टिकट पर भवानीपुर सीट से किया नामांकन, ममता से होगा मुकाबला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ani
बंगाल उपचुनाव के तहत आज बीजेपी के टिकट पर प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर सीट से नामांकन किया। जहां उनका मुकाबला पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी से होगा। भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को मतदान होगा। मतगणना 3 अक्तूबर को होगी। उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नामांकन से पहले और बाद के जुलूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। प्रचार के लिए 50% लोगों की मौजूदगी की अनुमति दी गई है।
