प्रियंका ने किया काशी विश्वनाथ, अन्नपूर्णा और मां कूष्मांडा मंदिर में दर्शन-पूजन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा इंडियो एयरलाइंस के विमान से रविवार को वाराणसी पहुंचीं। लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुँची। यहां से दर्शन-पूजन के बाद दुर्गाकुंड में मां कूष्मांडा मंदिर पहुंचीं। पार्टी की किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका और भूपेश बघेल का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
