लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई। इससे पहले संसद की कार्यवाही 29 दिसंबर तक प्रस्तावित थी। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि संसद के शीतकालीन सत्र को कम करने के लिए सभी दलों के नेता राजी थे। दूसरी तरफ, पीएम मोदी, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अन्य नेता शीतकालीन सत्र के अंत में लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में पारंपरिक बैठक में शामिल हुए।
