पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, तालिबान ने की अपनों पर ही फायरिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
काबुल में पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को दबाने के लिए तालिबान ने फायरिंग की। इसकी पुष्टि कई मीडिया एजेंसियों की ओर की गई है। हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष पाकिस्तान का विरोध करते हुए राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ रहे थे, जिनको खदेड़ने के लिए तालिबानी लड़ाकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान में पाकिस्तान को कड़ा विरोध झेलना पड़ रहा है।
