विरोध कर रहे छात्रों ने बिहार की उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के घर पर किया हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
अग्निपथ योजना को लेकर विरोध कर रहे छात्रों ने बेतिया में बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर हमला कर दिया। उनके बेटे ने जानकारी दी। घर को काफी नुकसान पहुंचा है। रेणु देवी फिलहाल पटना में हैं। इसके अलावा, बेतिया में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला हुआ है। उनके घर पर पत्थर बरसाए गए हैं। हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ।
