पाकिस्तान के कई शहरों में पेयजल, शैक्षिक सुविधाओं के लिए विरोध-प्रदर्शन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
बलूचिस्तान क्षेत्र में पाक सरकार का जबरदस्त विरोध हो रहा है। दरअसल पेयजल, शैक्षिक सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और बढ़ती बेरोजगारी जैसें मुुद्दो को लेकर पाकिस्तान के ग्वादर और मकरान के तटीय इलाकों में पाक सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में ग्वादर और तुरबत के नागरिको ने बढ चढकर हिस्सा लिया। विरोध का नेतृत्व जमात-ए-इस्लामी बलोचिस्तान के प्रांतीय महासचिव मौलाना हिदायत-उर-रहमान बलोच ने किया है।
