पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई जगह विरोध प्रदर्शन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Getty images
भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में शुक्रवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लखनऊ तथा सहारनपुर में भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए हैं और नारे लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस हालातों को काबू करने में जुटी हुई है।