नेपाल के प्रांत दो का नाम मधेस प्रदेश किया गया, जनकपुर राजधानी घोषित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
नेपाल ने दक्षिणपूर्वी प्रांत दो का नाम बदलकर मधेस प्रदेश कर दिया है। इसके अलावा, जनकपुर इसकी राजधानी घोषित की गई है। इसकी सीमा भारत के साथ लगती है। मधेस क्षेत्रफल में नेपाल का सबसे छोटा राज्य और आबादी की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा प्रांत है। हिंदू धर्म शास्त्रों में मधेस का संबंध भगवान शिव से बताया गया। यहां अधिकतर आबादी भारतीय मूल की है, जो मैथिली बोलते हैं।
