पंजाब सरकार के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
पंजाब सरकार में खाद्य और बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी ने पद से इस्तीफा दिया। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। दरअसल, बीते दिनों सामने आए एक ऑडियो में फौजा कथित तौर पर पैसों के लेन-देन की बात कर रहे थे। ऑडियो सामने आने पर विपक्ष ने इस्तीफे का दबाव बनाया। अब भगवंत मान के मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है। इस संबंध में आज कैबिनेट की बैठक होगी।
