पंजाब की नई कैबिनेट कल लेगी शपथ, कैप्टन के पांच सहयोगियों की छुट्टी, सात नए चेहरों को मौका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित रविवार शाम साढ़े चार बजे पंजाब की नई कैबिनेट को शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट में 7 नए चेहरों को मौका दिया गया है। जबकि कैप्टन सरकार के पांच सहयोगियों की छुट्टी हुई। बता दें कांग्रेस नेतृत्व ने चन्नी मंत्रिमंडल के लिए मंत्रियों के नाम थोपने के बजाय उन्हीं के सुझाए नामों को लेकर अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श किया।
