पंजाब सीएम भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, पेट में उठा था दर्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
पंजाब सीएम भगवंत मान को देर शाम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर है कि देर शाम उनके पेट में दर्द उठा, जिसके बाद चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी टीम की तरफ से इसे रुटीन चेकअप बताया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब सीएम ने दूसरी शादी की थी
