दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब सीएम भगवंत मान, कल चंडीगढ़ में होगी शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ख़बर है कि भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। डॉ. गुरप्रीत कौर उनकी पत्नी बनेंगी। इससे पहले भगवंत ने इंद्रप्रीत कौर से शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा।
