वायरल वीडियो में दावा- पंजाब सीएम चन्नी ने छुए राहुल गांधी के पैर, सियासी गलियारों में मचा बवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एक वायरल वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी के पैर छुए। दरअसल, चन्नी ने सोमवार को बतौर पंजाब सीएम शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पहुंचे थे। वायरल वीडियो के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम चन्नी ने राहुल गांधी के पैर छुए। जिस पर अब सियासी गलियारों में बवाल मचा है।
