पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह गिरफ्तार, ये है मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह 'हनी' गिरफ्तार हुए। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ये कार्रवाई की। आधी रात को गिरफ्तारी हुई। 2018 में यह मामला सामने आया था। मामला अवैध खनन से जुड़ा हुआ था। उस वक्त राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह थे। लेकिन भूपिंदर सिंह का नाम इसमें शामिल नहीं था। अभी ईडी को मामले में भूपिंदर सिंह से पूछताछ करनी है।
