पंजाब कांग्रेस ने जारी की 86 उम्मीदवारों की पहली सूची, सीएम चन्नी चमकौर साहिब से लड़ेंगे चुनाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आज कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 86 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। सीएम चन्नी चमकौर साहिब से तो नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगे। सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से तो गायक सिद्धू मूसेवाला मानसा से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, प्रताप सिंह बाजवा कादियां से जबकि अमित विज को पठानकोट और अरुणा चौधरी को दीनानगर से मैदान में उतारा गया है।
