सिद्धू फिर विवादों में: इमरान खान को बताया बड़ा भाई, करतारपुर में दिया बयान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ani
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान पहुंचे। इस दौरान सिद्धू ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताया। पिछली बार जब सिद्धू पाकिस्तान गए थे तो करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा के गले मिले थे। तब उनका कड़ा विरोध हुआ था। सिद्धू 19 नवंबर को गुरुपर्व के मौके पर दर्शन करने के इच्छुक थे लेकिन उन्हें यह मौका नहीं मिल पाया।
