सिद्धू ने फगवाड़ा में दिया बड़ा बयान, ऐसा न होने पर राजनीति छोड़ने की कही बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को फगवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस की जीत के बाद जनता से 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया। साथ ही यह भी दावा किया कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वे राजनीति छोड़ देंगे। सिद्धू ने बीजेपी पर राज्य के नेताओं को डराने के आरोप लगाए। सिद्धू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव, पंजाब को माफिया से बचाने के लिए हैं।
