जालंधर में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान, कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, राघव चड्ढा को घेरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हंगामा हो गया है। आप नेता और पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा जब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तभी टिकट बंटवारे से नाराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया है। आप के डॉ शिवदयाल माली, डॉ संजीव शर्मा और जोगिंदर पाल शर्मा के समर्थकों ने पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
