मजीठिया के खिलाफ पंजाब सरकार ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
ड्रग्स केस में एफआईआर दर्ज होने के एक दिन बार पंजाब के गृह मंत्रालय ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। वहीं उनकी गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ ने अमृतसर में छापेमारी की है। पंजाब सरकार ने मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे पुलिस कर्मचारियों का पंजाब के कई जिलों में जाल बिछा दिया है।
