दोपहर बाद पंजाब को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, सुनील जाखड़ रेस में सबसे आगे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब को आज नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आज दोपहर बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेगी। इससे पहले पार्टी ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। नए मुख्यमंत्री की रेस में पंजाब कांग्रेस इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनके अलावा कई दूसरे नाम भी रेस में हैं, जिन पर आज दोपहर बाद अंतिम फैसला हो सकता है।