पंजाब के नए सीएम घटाएंगे अपनी सुरक्षा, बाकी नेताओं की सुरक्षा की होगी समीक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Raj Express
पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की संख्या को कम करेंगे। वह जरूरत के मुताबिक सुरक्षाकर्मी अपने साथ रखेंगे। बाकी नेताओं की सुरक्षा की भी समीक्षा होगी। जानकारी डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दी। बकौल रंधावा, कांग्रेस जब 2022 के चुनाव के लिए जनता के बीच जाएगी तो गर्व से लोगों से कह सकेगी कि पार्टी ने सभी वादे और काम पूरे किए।
