आतंकवादी मॉड्यूल के चार सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिछले महीने एक तेल टैंकर को उड़ाने की कोशिश में शामिल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बीते 40 दिनों में पंजाब में पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ का यह चौथा मामला है। पंजाब पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने बताया कि इस मामले में एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।