आज सिद्धू 10 हजार वाहनों के साथ करेंगे लखीमपुर कूच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
लखीमपुर घटना के विरोध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े राहुल गांधी को अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का साथ मिला है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को लखीमपुर खीरी जाएंगे। इस दौरे में पंजाब सरकार के सभी मंत्री भी शामिल होगें। पंजाब कांग्रेस महासचिव परगट सिंह ने कहा कि काफिले में शामिल 10 हजार वाहनों को देखकर यूपी सरकार डर जाएगी।
