x

पंजाब विधानसभा में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

पंजाब विधानसभा में आज सभी दलों ने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान पंजाब के गृहमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार एक संकीर्ण नीति है। पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने सर्वसम्मति से केंद्र सरकार की इस कार्रवाई की निंदा की है और केंद्र सरकार से 11 अक्तूबर 2021 को गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना को तुरंत वापस लेने की मांग की।