पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड सीएम के रूप में शपथ, पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा भी रहे मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ के बाद पीएम मोदी ने कैबिनेट को सामने बुलाकर सबका अभिवादन किया। अमित शाह और जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
