पुतिन प्रशासन ने ओबामा समेत 500 अमेरिकियों पर लगाए प्रतिबंध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: rferl
बाइडेन प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा जैसी प्रमुख हस्तियों सहित 500 अमेरिकी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका द्वारा रूसी कंपनियों और व्यक्तियों को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई के विरोध में यह कदम उठाया गया। टीवी होस्ट स्टीफन कोल्बर्ट, जिमी किमेल, सेथ मायर्ससीएनएन एंकर एरिन बर्नेट और एमएसएनबीसी प्रेजेंटर्स जो स्कारबरो पर भी बैन लगा।
