मॉस्को में युद्ध समर्थकों की रैली में पुतिन शामिल, 2 लाख से ज्यादा लोग हुए एकत्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times of Israel
क्रीमियाई प्रायद्वीप पर रूस के कब्जे की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर रूसी राष्ट्रपति ने बीती रात राजधानी मॉस्को में युद्ध समर्थकों की रैली में भाग लिया। 2 लाख से अधिक लोग इस दौरान वहां मौजूद रहे। क्रीमियाई प्रायद्वीप यूक्रेन से छीना गया था। वक्ताओं ने व्लादिमीर पुतिन की सराहना यूक्रेन में नाजीवाद से लड़ने वाले नेता के तौर पर की। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज किए।
