पुतिन ने रूस में सैन्य लामबंदी का आदेश किया जारी, 3 लाख रिजर्व सैनिकों को बुलाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Moscow Times
यूूक्रेन जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज देश में सैन्य लामबंदी का आदेश दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस को तबाह व कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। इन देशों ने हद पार कर दी है। इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी। रूस के रक्षा मंत्री ने बताया कि देश में 3,00,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा।
