पुतिन ने यूक्रेन से छीने 4 इलाकों में मार्शल लॉ लगाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aljazeera
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से छीने 4 इलाकों में मार्शल लॉ लगाया। यूक्रेनी सेना रूस के कब्जे वाले डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन इलाके में आगे बढ़ रही है। रूस में शामिल किए गए इन क्षेत्रों के अधिकतर इलाकों पर यूक्रेन का दोबारा कब्जा हो चुका है। इस बीच पुतिन के इस फैसले को पूर्वी यूक्रेन में रूस के निर्णायक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
