पुतिन ने मोदी की सराहना की, बोले- "वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका बढ़ रही, भविष्य भारत का है"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका बढ़ रही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ सालों में भारत में 'मेक इन इंडिया' जैसे कई काम हुए। यह काफी मायने रखता है। इसलिए भविष्य भारत का है। उन्होंने भारत के साथ रूस के वर्षों पुराने संबंधों के इसी तरह बने रहने की उम्मीद जताई।
