पुतिन यूक्रेन में युद्ध समाप्ति पर बात करने के लिए तैयार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: aljazeera
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में युद्ध समाप्ति पर बात करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए पश्चिमी देशों को रूस की कुछ मांगें माननी होंगी। रूस की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा पुतिन से सीधी वार्ता की इच्छा जताने के बाद आई। अमेरिका दौरे पर गए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन के साथ बातचीत की इच्छा जताई थी।