भारत दौरे पर पुतिन, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, रक्षा सौदों पर लगेगी मुहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news daily India
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर से भारत के दौरे पर रहेंगे। पुतिन 21वीं भारत-रूस वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए भारत यात्रा पर आएंगे। इस यात्रा के दौरान कई बड़े रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होंगे। रक्षा सहयोग के लिए रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक एग्रीमेंट पर भी सहमति बनेगी। इस दौरे में एके-203 असॉल्ट राइफल सौदे पर मुहर लगाएंगे और मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 का मॉडल उपहार में मिलेगा।
