x

G20 समिट में नहीं आ पाएंगे पुतिन, पीएम मोदी से फोन पर की बात

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Siasat

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत की। पुतिन ने मोदी को बताया कि वो अगले महीने नई दिल्ली में होने वाली G20 समिट में शामिल नहीं हो सकेंगे और उनकी जगह विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नई दिल्ली आएंगे। पुतिन 2019 में आखिरी बार जापान में हुई G20 समिट में शामिल हुए थे। वे साउथ अफ्रीका में हुई ब्रिक्स समिट में भी नहीं गए थे।