नेताओं की धार्मिक टिप्पणियों के चलते कतर, कुवैत और ईरान ने भारतीय राजदूतों को किया तलब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NBT
खाड़ी देशों में भारत सरकार की स्थिति कुछ नेताओं की धार्मिक टिप्पणियों के चलते असहज हो गई है। रविवार को कतर, कुवैत और ईरान ने भारतीय राजदूतों को तलब कर टिप्पणियों पर गहरी नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस पर भारत ने इन देशों से कहा है कि इस तरह की टिप्पणियां सरकार के विचार नहीं हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
