क्वाड नेताओं की बैठक जारी, जापानी पीएम ने की पीएम मोदी की अगवानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: business today
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के समूह क्वाड के नेताओं की बैठक जारी है। इस दौरान पीएम मोदी बोले, "कोरोना की प्रतिकूल स्थिति के बावजूद, हमने वैक्सीन वितरण, जलवायु कार्रवाई, आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन, आपदा प्रतिक्रिया, आर्थिक सहयोग और अन्य क्षेत्रों के लिए अपना समन्वय बढ़ाया। हमने इंडो-पैसिफिक में शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित की।" इससे पहले पीएम मोदी के आयोजन स्थल पर पहुंचने पर जापानी पीएम ने उनकी अगवानी की।
