क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक, जयशंकर बोले- क्वाड ने काफी प्रगति की, चारों देशों के संबंध मजबूत हैं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News 18
मेलबर्न शहर में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने, जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ हिस्सा लिया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि चारों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हैं, अब क्वाड में भी हमारे रिश्ते मजबूत होना चाहिए।
